'टाईगर जिंदा है' के सेट पर.. सुपर CUTE सलमान खान- कैटरीना.. देखें PICS
अली अब्बास जफर ने टाईगर जिंदा है के सेट से सलमान खान- कैटरीना कैफ की नई तस्वीर शेयर की है। यह सलमान- कैटरीना की काफी क्यूट तस्वीर है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाईगर जिंदा है' 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। ऑस्ट्रिया के बाद मुंबई में भी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब पूरी टीम पहुंच चुकी है अबु ढ़ाबी।
बाहुबली 2 ही नहीं.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने भी किया दंगल को पीछे!
अबु ढा़बी में फिल्म की शूटिंग 65 दिनों तक चलने वाली है। खैर, शूटिंग के बीच अली अब्बास जफर ने फैंस को सलमान- कैटरीना की तस्वीर शेयर कर खुश कर दिया है। इस तस्वीर में दोनों स्टार्स बेहद क्यूट दिख रहे हैं।

बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें बाहर आ रही हैं.. जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ती जा रही है। फिल्म से सलमान- कैटरीना का ऑफिशियल लुक तो रिलीज किया ही जा चुका है। लेकिन अब फिल्म के लोकेशन की तस्वीरें भी उत्साह बढ़ा रही है।


Click it and Unblock the Notifications