Great! फिर एक साथ हुए सलमान खान और कैटरीना

बॉलीवुड में सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक अहम जगह है। अपनी फिल्मों और प्रभावशाली पर्सनालिटी की वजह से सराहे जाने वाले इन दोनों एक्टर्स को भारत के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा पर्सनालिटी में शामिल किया गया है। लंदन के एक ऑनलाइन मार्केट रिसर्च पोर्टल yougov.com के 'द मोस्ट एडमायर्ड पर्सनैलिटी' सर्वे में बॉलीवुड की इन तीन हस्तयों का नाम शुमार था। इस लिस्ट में सलमान, कैटरीना के साथ करीना कपूर का नाम भी शामिल है।

salman khan

'द मोस्ट एडमायर्ड पर्सनैलिटी' सर्वे की मेल लिस्ट में सलमान में चौथे नंबर पर हैं। जबकि फीमेल लिस्ट में कैटरीना पांचवें स्थान पर है और करीना कपूर नौवें पर। आपको जानकर शायद आश्वर्य हो, लेकिन इस लिस्ट में बराक ओबामा, कैलाश सत्यार्थी और डेविड बैकहम जैसे दिग्गज भी सलमान से पीछे हैं।

पढ़ें- Revealed, जानिए 'बजरंगी भाईजान' की कहानी

साल 2014 में किक जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद सलमान से अब काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इस साल भी सलमान की दो फिल्में आने वाली हैं, बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं कैटरीना भी कई सफल फिल्मों के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में शामिल हैं। सलमान और कैटरीना का नाम इस लिस्ट में देखकर उम्मीद है इनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे क्योंकि सालों बाद इनका नाम जुड़ा है।ॉ

पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!

कभी हमेशा साथ रहने वाले और हजारों वादे करने वाली इस जोड़ी के टूटने का गम इनके फैंस अभी तक भूल नहीं पाएं हैं। ऐसे में इनके नाम को साथ देख कर शायद उन्हें सूकून मिल जाए। आपको बता दें, कुछ महीनों पहले ही फोर्ब्स मैगजीन ने सलमान खान के नाम को सबसे ज्यादा कमाने वाले बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में टॉप पर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X