Tiger 3 के पहले पोस्टर में दिखा सलमान खान- कैटरीना कैफ का धमाकेदार अंदाज, कहानी को लेकर बड़ा खुलासा!

Tiger 3: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ! यशराज फिल्म्स ने सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जो कि उनके स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर धमाका करने सिनेमाघरों में आ रही है।
YRF ने टाइगर 3 का पहला पोस्टर लॉन्च किया है और यह एक जबरदस्त एक्शन जबरदस्त ड्रामा का वादा करता है। टाइगर उर्फ सलमान खान YRF स्पाई यूनिवर्स के पहले जासूस हैं। यह एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है की शानदार सफलता थी जिसने आदित्य चोपड़ा को यह विश्वास दिलाया कि वह दो बड़े-से-बड़े एजेंटों कबीर उर्फ ऋतिक रोशन को वॉर में और पठान उर्फ शाहरुख खान को अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल कर सकते हैं।
स्पाई यूनिवर्स के अलग अलग किरदार आएंगे साथ
पठान के साथ आदित्य चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का निर्माण कर रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स के किरदारों का क्रॉसओवर भी 'पठान' के साथ शुरू हुआ, जिसमें एक एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन सीक्वेंस में शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखा गया। फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी उत्साहित दिखे।
टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की कहानी को बढ़ाएगी टाइगर 3
वाईआरएफ ने आधिकारिक तौर पर टाइगर 3 के पहले पोस्टर में खुलासा किया है कि इस फिल्म की कहानी, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
सलमान खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "आ रहा हूं! दिवाली 2023 पर #Tiger3। #YRF50 के साथ #Tiger3 का जश्न केवल अपने नजदीक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज।"
टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी, जबकि बतौर विलेन दिखेंगे इमरान हाशमी। इमरान के लुक को फिलहाल काफी छिपाकर रखा गया है। वहीं, शाहरुख खान का कैमियो रोल भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा शाहरुख- सलमान एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देने वाले हैं, जिस पर टीम ने महीनों मेहनत की है। इसे फिल्म का बिगेस्ट एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications