सलमान और कैट पहनेंगे एक ब्रांड की चप्पल!

Salman Khan and Katrina Kaif
बैंगलोर। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ एक ही ब्रांड की चप्पलें पहनते हैं सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यही सच है। सलमान खान रिलैक्सो हवाई चप्पलों के ब्रांड अम्बेसडर हैं और खबर है कि अब कैटरीना कैफ भी इसी चप्पल का ऐड करती नज़र आएंगी। कैटरीना तो इस ऐड के लिए फोटोशूट भी कर रही हैं।

सलमान खान रिलैक्सो के बारे में बताते हुए कहते हैं "रिलैक्सो एक बहुत ही विश्वसनीय फुटवीयर ब्रांड है और मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस ब्रांड का ऐड कर रहा हूं। इसका पूरा कैम्पन मजबूती पर है जो की मेरी पर्सनैलिटी से भी सूट करता है। इसका प्रोडक्ट और इसका ऐड दोनों ही बेहतरीन हैं और मुझे उम्मीद है कि सभी को ये पसंद आएगा।"

दूसरी तरफ कैटरीना कैफ को भी रिलैक्सो ने अपने नये कलरफुल रेंज फ्लाइट के लिए ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। कैटरीना ने फ्लाइट के लिए एक 30 सेकेंड का ऐड किया है। इस ऐड में कैटरीना की चप्पल के कलर के साथ उनके चारों तरफ के रंगों को बदलते हुए दिखाया जाता है। कैटरीना ने अपने इस ऐड के बारे में बताते हुए कहा- ये आपकी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा सा है। हर दिन हमें वो देता है जो हमे चाहिए। ये इस बारे में है कि किस तरह अपनी फ्लाइट की जोड़ी पहनकर आप हमेशा आगे बढ़ने को तैयार रहते हैं।

अब कैटरीना और सलमान खान एक ही ब्रांड की चप्पल पसंद करते हैं तो जाहिर है कि दोनों असल जिंदगी में भी एक ही ब्रांड की चप्पलें पहनते होंगे। अब अगर आप अपने और सल्लू भाई और कैटरीना के बीच कुछ कॉमन चाहते हैं तो आज ही जाके रिलैक्सो की चप्पलें लेके आइये और एहसास कीजिये उन एहसासों का जो सलमान और कैट करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X