टाइगर 3 की शूटिंग के लिए मुंबई से रवाना हुए सलमान खान- कैटरीना कैफ, सेट से बंदूकों की तस्वीर वायरल

फिल्म टाइगर 3 की जोरशोर से तैयारी चल रही है। सलमान खान और कैटरीना कैफ शुक्रवार सुबह यानि की 20 अगस्त को फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रूस रवाना हो चुके हैं। फिल्म का यह शेड्यूल लगभग 45 दिनों का है। फिल्म के निर्देशक हैं मनीष शर्मा।

एयरपोर्ट से सलमान और कैटरीना की तस्वीरें सुबह से वायरल हो रही हैं। दोनों कलाकार काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान के साथ उनके भतीजे निर्वाण खान भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि रूस में बने टाइगर 3 के सेट से बंदूकों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखी।

Salman Khan- Katrina kaif leaves Mumbai to shoot Tiger 3

फिल्म का इंटरनेशनल शेड्यूल रूस के साथ शुरु किया जाएगा, इसके बाद 6 अलग अलग इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग होनी है। सबसे पहले पूरी टीम रूस पहुंचेगी, जहां कुछ हाई- ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी और फ़िर उसके बाद वे तुर्की और ऑस्ट्रिया रवाना होंगे। फिल्म की शूटिंग काफी बड़े स्तर पर की जा रही है।

पिछले दिनों शाहरुख खान ने भी मुंबई में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है। पठान की शूटिंग से समय निकालकर शाहरुख ने 'टाइगर 3' में अपना हिस्सा पूरा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X