Latest: सलमान- कैटरीना को यूं देखकर.. 'टाईगर जिंदा है' का इंतजार और मुश्किल!

सलमान खान- कैटरीना कैफ की लेटेस्ट फोटोशूट आपको उनकी फिल्म टाईगर जिंदा है के लिए और भी उत्साहित कर देगी। यहां देंखे तस्वीरें।

By Neeti

सलमान खान- कैटरीना कैफ को यूं साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश होंगे। हालांकि उनकी फिल्म 'टाईगर जिंदा है' की शूटिंग शुरु हो चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। लिहाजा, हम सलमान- कैट के लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं, जो आपको फिल्म के लिए और भी बेसब्र कर देंगे।

सलमान- कैट ने एक ब्राण्ड के लिए यह फोटोशूट कराया है, यहां दोनों काफी शानदार लग रहे हैं। बता दें, इन दिनों अफवाहों ने ज़ोर पकड़ा है कि टाईगर जिंदा है कि शूटिंग के दौरान सलमान- कैट में फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं।

Salman khan- Katrina kaif

'एक था टाईगर' के बाद यह सुपरहिट जोड़ी एक बार साथ में धमाका करने को तैयार है। फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में दोनों सितारे जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे।

टाईगर जिंदा है का हिस्सा बनने पर कैटरीना कैफ ने खुशी जताई थी और कहा कि यह सीक्वल फिल्म मेरे और सलमान खान के लिए परफेक्ट है। पहली फिल्म में हमारी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उम्मीद है इस फिल्म को भी दर्शक उतना ही पसंद करेंगे।

टाईगर जिंदा है की शूटिंग ऑस्ट्रिया में शुरु हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X