सलमान-कैटरीना को क्या प्रभु देवा लाएंगे वापस!

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफल जोड़ियों में शुमार हैं और जब दोनों के बीच रियल लाइफ में इतनी नजदीकी हो तो फिर लोगों का इस जोड़ी को लेकर उत्सुक होना जायज भी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ पिछले साल फिल्म एक था टाइगर में नज़र आए थे और उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड् तोड़ने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। आखिरकार ये फिल्म साल 2012 की सबसे सफल फिल्म बन गयी और कई सारे अवॉर्डस भी फिल्म के हिस्से में गये। एक बार फिर से सलमान और कैटरीना के एक साथ जुड़ने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बना रही हैं। खबर के मुताबिक प्रभुदेवा की अगली फिल्म जो कि सलमान खान के साथ है में कैटरीना कैफ नज़र आ सकती हैं।

हालांकि प्रभु देवा या फिर निर्माता कुमार तौरानी ने कहा है कि अभी तक उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर कुछ भी डिसाइड नहीं किया है लेकिन लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिये हैं। कुमार तौरानी ने कहा है कि अभी तो वो लोग फिल्म की कहानी पर ही काम कर रहे हैं और आगे क्या होता है ये तो फिल्म की कहानी पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। अभी सिर्फ इतना पता है कि फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं इसके अलावा फिल्म में लीड रोल एक्ट्रेस कौन होंगी ये अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है। लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिये हैं कि फिल्म में कैटरीना कैफ को साइन किया जा सकता है लेकिन इस खबर पर अभी तक किसी की मुहर नहीं लगी है।

लेकिन फैन्स को जबसे ये खबर मिली है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ एक बार फिर से आ सकते हैं तभी से लोगों के अंदर फिल्म को लेकर उत्सुकता जाग गयी है। क्योकि इस जोड़ी ने पिछले ही साल रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और साथ ही इस साल दोनों एक्टरों के बीच अनबन और झगडे़ की की सारी खबरें सुनने को मिलीं हैं जिसके बाद अब दोनों का एक बार फिर से एक साथ फिल्म में आना वाकई फिल्म के लिए कमाल कर सकता है। देखना ये है कि क्या प्रभु देवा इस जोड़ी को दोबारा से अपनी फिल्म में कास्ट करने का रिस्क उठाने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X