ओ तेरी, फैन्स नहीं चाहते कैट संग सलमान को देखना!

सलमान खान और कैटरीना कैफ की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़े थे। लेकिन यूं लग रहा है कि अब सलमान खान और कैटरीना कैफ को एक साथ फिर से देखने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। खबर है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म में नज़र आ सकते हैं लेकिन इस खबर को सुनने के बाद से लोगों के रिएक्शन कुछ पॉजिटिव नहीं हैं। खैर अब इसकी वजह ये बताई जा रही है कि पिछले दिनों कैटरीना कैफ की जो तस्वीरें रणबीर सिंह के साथ नज़र आई हैं उन्हें देखने के बाद लोगों को काफी बुरा सा लगा है। लोगों ने उन तस्वीरों को देखने के बाद यहां तक कहा था कि कैटरीना ने सलमान के साथ धोखा किया है।

हालांकि सलमान खान की भी गर्लफ्रैंड लूलिया के साथ तस्वीरें भी लीक हुई थीं लेकिन रणबीर सिंह और कैटरीना की तस्वीरों ने जो बवाल मचाया उसके सामने वो तस्वीरें कुछ भी नहीं थीं। खबर के अनुसार सलमान खान की बहन के पति अतुल अग्निहोत्री जो कि पहले भी सलमान खान के साथ बॉडीगार्ड जैसी बड़ी हिट फिल्म दे चुके हैं और उसमें कैटरीना कैफ का एक आइटम सॉंग भी था एक बार फिर से सलमान खान के साथ मिलकर फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन वो चाहते हैं कि इस बार भी उनकी फिल्म में कैटरीना कैफ कैमियो करें। इस बात पर सलमान खान के फैन्स ने बहुत ही निगेटिव प्रतिक्रियाएं दी हैं।

सलमान खान के फैन्स का कहना है कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ के करियर को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए काफी कुछ किया था। लेकिन कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ बेवफाई की है। सलमान खान के फैन्स ने कहा कि अब दोबारा से सलमान खान को कैटरीना के साथ कोई फिल्म नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे कैटरीना के करियर को ही फायदा पहुंचेगा। जो कि गलत है। अब धोखा खाने के बाद सलमान खान को दोबारा से कैटरीना पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X