सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'भारत'- शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंची टीम
सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म भारत की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। अबु ढ़ाबी, माल्टा और पंजाब के बाद अब फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की जा रही है। फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया गया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म ईद 2019 पर रिलीज होगी।
अक्षय कुमार की 2.0- फिल्म का 1st Day 1st Show ऐसे हुआ हाउसफुल
भारत की शूटिंग 57 दिनों तक पूरी हो चुकी है। जबकि अब फिल्म का कुछ ही हिस्सा शूट करना बचा है। अली अब्बास जफर ने फिल्म से दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। जहां सलमान - कैटरीना के अलावा फिल्म के कहानी की भी हल्की झलक मिल रही है।

भारत 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। फिल्म में भारत- पाकिस्तान बंटवारे को भी दिखाया गया है।
खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। सलमान- कैटरीना के अलावा फिल्म में दिशा पटानी, तबू, नोरा फतेही, जैकी श्राफ और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
भारत में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। तबू फिल्म में बहन के रोल में दिखेंगी.. जबकि दिशा पटानी, कैटरीना कैफ और नोरा फतेही अलग अलग समय में सलमान के अपोजिट दिखेंगी। यह सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों में है। फिल्म का बजट 180 करोड़ का रखा गया है। लिहाजा, फिल्म से उम्मीदें भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।
135 करोड़ से सीधे 9 करोड़ पर आ गई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- बुरी तरह फ्लॉप
हालांकि यह कोरियन फिल्म की रीमेक है। लेकिन अली अब्बास जफर ने फिल्म की कहानी काफी बदलाव किया है। भारत के ऑडियंस को देखते हुए अली ने कहानी को थोड़ा इमोशनल किया है। वहीं, फिल्म में कैटरीना का किरदार दमदार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
