मैजिकल है सलमान और कैट की जोड़ी
बॉलीवुड के सुपरहिरो सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर करीब चार साल के बाद फिल्म 'एक था टाइगर' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान की माने तो इस रोमांटिक फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री बहुत शानदार और जादूई है।
कबीर ने खान बताया, सलमान और कट्रीना एक साथ बहुत शानदार दिख रहे हैं, उनके बीच की केमेस्ट्री मैजिकल है। अगर आप उन्हें पर्दे पर देख लेंगे, तो खुद ही समझ जाएंगे की फिल्म में उनकी केमिस्ट्री कितनी अच्छी है। आपको बता दें कि साल 2008 में सलमान और कैटरीना ने फिल्म युवराज में एक साथ काम किया था। एक था टाइगर के कुछ दृश्यों को इस्तांबुल में फिल्माया गया है और कुछ की शूटिंग क्यूबा में हुई है।
इस फिल्म की शूटिंग करीब 90 प्रतिशत तक पूरी कर ली गई है। बाकी हिस्से भी जल्द ही शूट कर लिए जाएंगे। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इस फिल्म का लास्ट पार्ट कहां पर शूट किया जाएगा। लेकिन यह तय है कि यह फिल्म ईद पर रिलीज कर दी जाएगी।
हो सकता है कि इस फिल्म में एक आयटम नंबर भी हो लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ खास बात नहीं की जा रही है। आजकल फिल्में बिना किसी आयटम सॉग के फिल्माई नहीं जा रही हैं अब यह तो निर्देशक के उपर है कि वो किस तरह के अपनी फिल्म को प्रेजेंट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications