Uhu Uhu: सलमान और कैटरीना की ये पार्टी वाली तस्वीरें देखीं?
सलमान खान और कैटरीना कैफ मोरक्को में टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग कर रहे थे और अब फिल्म का मोरक्को शेड्यूल भी खत्म हो चुका है। और इस मौके पर फिल्म की टीम ने जमकर पार्टी की।
भारत लौटने से सलमान और कैटरीना ने भी इस पार्टी को काफी इंजॉय किया। कम से कम इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज़ होनी है।

गौरतलब है कि अपनी फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान भी कैटरीना कैफ ने केवल सलमान खान पर बात की थी और वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, अपनी और सलमान की केमिस्ट्री को हेडलाइन्स बनाने में।
कैटरीना ने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान खान के साथ प्लस पॉइंट हो जाता है कि हम एक दूसरे को निजी रूप से जानते हैं और इसलिए साथ काम करना आसान हो जाता है।
सलमान और कैटरीना टाईगर जिंदा है में 20 डिग्री पर रोमांस कर रहे हैं और फैन्स एक बार फिर उन्हें साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
वैसे सलमान और कैटरीना की कुछ तस्वीरें देखकर आपको भी मज़ा आ जाएगा -


Click it and Unblock the Notifications











