कैटरीना के बाद सलमान की लव लाइफ में लगा फुलस्टॉप
लाखों दिलों को धड़काने वाले सलमान खान का कहना है कि अब उनकी लव लाइफ खत्म हो गई है। यानि अब वो सिंगल हैं। यह एक अच्छी खबर है उन लाखों लड़कियों के लिए जो सलमान को पसंद करती हैं, लेकिन इसी के साथ ही यह भी खबर आ रही है कि सलमान अब अपने घर वालों की मर्जी से शादी करना चाहते हैं।
इतना ही नहीं सलमान ने तो सबके सामने यह भी कबूल कर लिया है कि अब तो मुझे याद भी नहीं है कि मैं लास्ट टाइम डेट पर कब गया था और मुझे डेट करने का तरीका भी याद नहीं है।
यह खबर आपको अजीब ही लग रही है कि किसी समय में हमेशा किसी ना किसी अफेयर्स के चलते खबरों में रहने वाले सलमान अब यह क्या कह रहे हैं। जबकि उनका नाम तो बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है।
सलमान आज 46 साल के हो चुके हैं, इन सालों में सल्लू की लाइफ में कई लड़कियां आई और गईं जिनमें संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ के अलावा कई नाम ऐसे भी हैं जिसे आज तक कोई नहीं जानता। लेकिन आज सलमान आकेले हैं।
फिल्म एक था टाइगर से कैटरीना और सलमान फिर से साथ दिखाई देंगे लेकिन शूटिंग के दौरान भी टूटे हुए दिल लगता है कि जुड़ नहीं पाए। अब लगता है कि इनका रोमांस अब यहीं पर खत्म हो गया है। हाल ही में खबर आई की कैटरीना अरैंज मैरिज करना चाहती हैं। वह अब किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं पड़ेगी।
हो सकता है कि कैट के इस फैसले ने सलमान का दिल तोड़ दिया, बाद में खुद सलमान ने यह कबूल कर लिया की वो अकेले हैं और किसी के साथ भी डेटिंग नहीं कर रहे हैं। वह भी अब अरैंज मैरिज ही करना चाहते है, क्या अब कैट के बाद सलमान की लव लाइफ सचमुच खत्म हो चुकी है।
खैर सलमान चाहे कुछ भी कहे कि वो अकेले हैं और किसी से भी प्यार नहीं करते लेकिन एक बात तो तय है कि आज भी लाखों हसीनाओं का दिल सलमान के लि धड़कता है।


Click it and Unblock the Notifications