सलमान और कैटरीना रोमांटिक डिनर पर
सुनने में आ रहा है कि एक्स लवर रह चुके बेहद ही हॉट कपल सलमान खान और कैटरीना कैफ लविंग डिनर डेट पर जाने वाले हैं। चौक गये ना जी हां ये सच है सलमान और कैटरीना फिल्म एक था टाइगर के बहाने एक साथ टाइम बिता रहे हैं। कैट ने कुछ समय ही मीडिया के सामने कहा था कि हां सलमान मेरे लिए खास थे लेकिन आज वो मेरे दोस्त हैं।
सूत्रों की माने तो फिल्म एक था टाइगर में एक सीन है जिसमें कैटरीना और सलमान बेहद ही भावुक हो जाते हैं। कैट को मेटीवेट करने के लिए सलमान ने कहा कि अगर वो एक टेक में वह सीन कर लेती है तो सलमान उन्हें डिनर पर ले जाएंगे।
अब फिल्म में उस सीन को देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा लेकिन हाल फिल्हाल इस जोड़ी के बीच क्या पक रहा है कुछ समझ नहीं आ रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं दोनो ना ना करते हैं और अंदर ही अंदर एक दूसरे के लिए आहे भरते हो।


Click it and Unblock the Notifications