सलमान खान- कैटरीना कैफ का ईद धमाका- जानें फिल्म 'भारत' की कहानी
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत बुधवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 70 सालों की कहानी को दिखाएगी। फिल्म में भारत- पाकिस्तान विभाजन से लेकर साल 2000 तक की कहानी है। जिसे भारत (सलमान खान) के सफर द्वारा दिखाया जाएगा। फिल्म में तबू, जैकी श्राफ और दिशा पटानी भी अहम किरदारों में हैं।
जाहिर है ईद का मौका है और सलमान खान की फिल्म.. दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर बहुत बेसब्री है। खासकर सलमान और अली अब्बास जफर की जोड़ी से लोगों को बहुत उम्मीद है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30-35 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।

लगभग 100 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म सलमान खान की अगली 300 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धमाकेदार शुरुआत करने वाली है। सलमान खान की फिल्में सिंगल थियेटर्स में ही नहीं, मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को भी खिंचती है। बहरहाल, भारत देखने से पहले.. यहां जानें फिल्म भारत की कहानी-


Click it and Unblock the Notifications