'भारत' की एडवांस बुकिंग शुरु- सलमान खान ने कहा, ''अकेले नहीं पूरी फैमिली के साथ आना''
अली अब्बास जफर की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत 5 जून को देशभर में रिलीज होने वाली है। सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और इसकी जानकारी खुद भाईजान ने अपने फैंस को दी है। एक वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने फैंस ने कहा- अकेले नहीं, पूरी फैमिली के साथ आना फिल्म देखने के लिए।
सलमान खान ने कहा- "आपको याद है ना कि हम ईद पर मिल रहे हैं? 5 जून.. भारत की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। जल्द ही अपने टिकट बुक कर लीजिए क्योंकि हम आपको ये फिल्म दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। और अकेले नहीं, पूरे खानदान के साथ आना भारत देखने के लिए..''

कोई शक नहीं कि सलमान फैंस इस फिल्म को लेकर काफी बेसब्र हैं और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30-35 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। वहीं, 5 दिन लंबे वीकेंड पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications