सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में सलमान कैट ने बढ़ाई रौनक
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ ने हाल ही में तीसरे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीक में भाग लेकर इस फेस्टिवल में और भी ग्लैमर भर दिया। इस ईवेंट की ब्रैंड अम्बेसडर बिपाशा बासु भी मौजूद थीं। बिपाशा के साथ कंगना रानावत, चित्रांगदा सिंह, श्रीदेवी और जेनिलिया डीसूजा भी वहां पर मौजूद थीं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीक की ओपनिंग सेरमनी 9 फरवरी को कोची में होगी और इस लीग का उद्घाटन केरला स्ट्राईकर्स और मुंबई हीरोस के बीच जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार भारत में हिन्दू फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री (तमिल, तेलुगु और कन्नड़ा) के एक्टर्स एक साथ क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएंगे।
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स के बीच टी-20 फॉरमेट में क्रिकेट खेला जाएगा। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग सीजन 3 में मुंबई हीरोस, चेन्नई राइनॉस, बंगाली टाइगर्स, तेलुगु वॉरियर्स, कर्नाटका बुलडोजर्स, भोजपुरी दबंग्स, वीर मराठी और केरला स्ट्राइकर्स नाम की आठ टीम्स होंगी। सलमान खान ने ही इस क्रिकेट लीग की नींव रखकर इस साल सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग को और भी खास बना दिया है। साउथ की एक्ट्रेसेस में काजल अग्रवाल, श्रुति हसन, लक्ष्मी राय और चार्मी भी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग कर्टेन राइजर के दौरान मौजूद थे।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की कुछ तस्वीरें हम यहां दिखा रहे हैं। तस्वीरें देखने के लिए नीचे के स्लाइडर पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications