Good News..सलमान खान की दुश्मनी खत्म ..इस एक्ट्रेस से दोस्ती शुरू

सलमान खान और कंगना रनौत के बीच दो साल से चल रही दुश्मनी का अब अंत हो गया है। रिपोर्ट केअनुसार दोनों में फिर से दोस्ती हो गई है।

सलमान खान के दोस्ती के किस्से ज्यादा दुश्मनी का कहानी मशहूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी एक्टरों के साथ सलमान कई बार दो-दो हाथ कर चुके हैं। रहा सवाल एक्ट्रेस का तो कंगना रनौत को छोड़कर बाकी सभी एक्ट्रेस से सलमान का मेल जोल बेहतर है।

दुश्मनी मोल लेने के मामले में कंगना रनौत सलमान खान से किसी लिहाज में पीछे नहीं हैं। या यूं कहें कि कंगना एक कदम आगे बढ़ते हुए सलमान को भी इस मामले में पीछे छोड़ देती हैं। इसकी पीछे की वजह यह है कि जहां हर कोई सलमान खान से दुश्मनी मोल लेने से बचना चाहता है। वहीं कंगना ने बीते दो सालों में सलमान को नाराज करने की जहमत उठाई थी।

Salman Khan

ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान ने अपनी फिल्म बजरंगी भाई जान के लिए कंगना को अपने अपोजिट काम करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि कंगना ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था। इसके साथ सलमान ने अपनी एक और फिल्म के लिए कंगना को कास्ट करने का फैसला किया था। लेकिन दोबारा कंगना ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने की हामी नहीं भरी।

बहरहाल, अब इन दोनों के बीच चल रहा यह कोल्ड वॅार समाप्त हो गया है। हाल ही में मुंबई के महबूब स्टूडियो में सलमान और कंगना की मुलाकात हुई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे से बात की और समय बिताया। दोनों ने बीती बातों पर धूल उड़ाते हुए आगे बढ़ने का विचार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X