..................... Salman Khan and Kabir Khan Tubelight music rights sold 20 crores - Hindi Filmibeat

OMG..सलमान..ट्यूबलाइट..3 सांग..करोड़ों की कमाई..लेकिन दोस्ती में दरार

सलामन खान की इस साल रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के म्यूजिकल राइट्स को 20 करोड़ में खरीदा गया है। वो भी केवल 3 सांग के लिए।

By Prachi Dixit

एक था टाइगर से लेकर बजरंगी भाईजान तक। सलमान खान की फिल्में बेहतरीन म्यूजिक के लिए भी लोकप्रिय होती हैं। सलमान अपनी फिल्मों में म्यूजिक को लेकर फोकस रहते हैं। ठीक ऐसा ही रवैया उनका अपनी आगामी फिल्म ट्यूबलाइट के म्यूजिक को लेकर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्यूबलाइट में केवल तीन सांग ही सुनाई देंगे। इन तीन सांग के राइट्स को 20 करोड़ में खरीद लिया गया है। हर बार सलमान के 90 फीसदी फिल्मों के म्यूजिक के अधिकार टी-सीरिज के पास होते हैं।

केवल यशराज की फिल्म के अलावा सलमान की फिल्मों के सारे म्यूजिक केवल भूषण कुमार की कंपनी टी सीरिज को ही मिलते रहे हैं। लेकिन इस बार सोनी कंंपनी ने ट्यूबलाइट के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव देखकर सलमान ने टी-सीरिज का पत्ता साफ कर दिया है।

Salman Khan

ऐसा माना जा रहा है कि यह पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म के म्यूजिक राइट्स को इतने अधिक कीमत पर खरीदा गया है। शाहरूख ,आमिर और संजय लीला भंसाली की फिल्मों के म्यूजिक को भी अधिक कीमत 17 से 18 करोड़ के बीच मिली है।

दूसरी तरफ यह भी खबर आयी है कि महज तीन सांग के साथ सलमान खान की ट्यूबलाइट की कहानी आगे बढ़ती हुई दिखाई देगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में एक रोमांटिक सांग तय माना जा रहा है। बाकी के दो सांग कहानी के आधार पर रखे गए हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्यूबलाइट सलमान खान की बजरंगी भाईजान को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं कैसे..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X