फिर से सलमान-कबीर साथ, टूटेगा एक था टाईगर का रिकार्ड
जी हां कबीर खान. जिन्होंने सलमान के साथ एक था टाईगर जैसी फिल्म बनाकर सिल्वर स्क्रीन पर करिश्मा कर दिया। साल 2011 की सबसे ज्यादा कमाई यानी 200 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी थी।
कहा जा रहा है कि कबीर खान ने सलमान खान के लिए स्पेशल पटकथा लिखी है जिसे सुनने के बाद सलमान ने झट से हां कर दी है और सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले साल हो जायेगी। लेकिन फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना नजर आयेंगी या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।
मालूम हो कि कबीर खान के निर्देशन में सलमान खान ने पहली बार यशराज बैनर के साथ काम किया था और इतिहास रच दिया था। इसलिए कबीर-सलमान की जोड़ी से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं देखते हैं कि यह उम्मीदें पूरी होती है कि नहीं। कहा तो यह भी जा रहा है कि सलमान खान की यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी देखते हैं यह दावे और वादे कितने सही साबित होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
