जब सलमान खान ने कॉंफ्रेंस में कटरीना कैफ को बोल दिया 'माई बेबी', Video वायरल

By Salman

सलमान खान और कटरीना कैफ के बारे में अक्सर देखा जाता है कि जब दोनो एक दूसरे के साथ होते है तो सलमान कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है जिस कारण आपको गॉसिप करने का मौका मिल जाता है। बता दें कि इस समय दोनो द-बैंग टूर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे है। इन्ही खबरों के बीच कुछ ऐसा हुआ है कि वो भी चर्चा में छा गया है। जी हां सलमान खान एक प्रेस कॉंन्फ्रेंस के दौरान कटरीना कैफ को माई बेबी बोल दिया और उसके बाद ये न्यूज खबरों में छा गई है।

बता दें कि ये सब अचानक हो गया था क्योंकि एक महिला पत्रकार ने कहा कि मेरे दिल में कटरीना कैफ के लिए एक खास जगह है क्योंकि मेरे बेबी का जन्मदिन 15 जुलाई को होता है..

salman khan, katrina kaif, सलमान खान, कटरीना कैफ

इस बात को बीच में ही काटते हुए सलमान खान ने कह दिया कि मेरे बेबी का जन्मदिन 16 जुलाई को होता है। गौरतलब है कि सलमान ने कटरीना को सबके सामने ही मेरा बेबी बोल दिया क्योंकि कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना बर्थडे मनाती है।

ये बात बोलने के बाद सलमान खान ने बात को बदलना चाहा और कहा कि वो इस बेबी बात नहीं कर रहे है बल्कि किसी दूसरे बेबी की बात कर रहे है। उन्होने अपना इशारा किसी दूसरी ओर किया और हंसने लगे।

हालांकि वो क्या कहना चाह रहे थे वो तो सबके सामने आ ही गया था। सलमान और कटरीना की लवस्टोरी एक समय पर काफी ज्यादा चर्चा में रही थी और ये समय था कि सलमान एक बार फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरिएस नजर आ रहे थे और लोग इनके प्यार के काफी चर्चे भी कर रहे थे।

उसके बाद सबकुछ वैसा नही रहा जैसा होना चाहिए था और कटरीना की लाइफ में रणबीर कपूर मे एंट्री मारी और सब बदल गया। इसके बाद कटरीना फिर से सलमान के साथ वापस आई और अब खुद को सलमान का अच्छा दोस्त बताती है।

हालांकि एक बार फिर से इन दोनो को लेकर बॉलीवुड में चर्चे होने लगेंगें। बता दें कि दोनो ने फिल्म टाइगर जिंदा है से साथ में वापसी की थी और फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

सलमान जहां हमेशा कटरीना की सहायता के लिए सामने आते रहते है तो कटरीना भी सलमान की तारीफ करते नहीं थकती है। एक साक्षात्कार के दौरान कटरीना ने कहा था कि सलमान एक बेहतरीन इंसान है। फिलहाल दोनो स्टार्स द-बैंग टूर में व्यस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X