किक के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं सलमान!

खबर के अनुसार पोलेंड की एक इमारत जिसमें 40 फ्लोर हैं के सबसे ऊंचे फ्लोर पर से लटक कर किक फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। असल में ये इमारत पोलेंट के संस्कृति और विज्ञान केंद्र में स्थित है। फिल्म की शूटिंग के दौरान इस इमारत के 40वें फ्लोर से कूदना था और सलमान खान ने खुद इस स्टंट को किया। किक फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला का कहना है कि सलमान खान वाकई काबिले तारीफ हैं। उन्होंने ये अद्भुत कारनामा किया है। सलमान खान के इस स्टंट से साजिद बेहद खुश हैं। सलमान खान चाहते हैं कि किक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिले क्योंकि उनकी पिछली फिल्म जय हो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
अब देखना ये है कि सलमान खान के इस अद्भुत स्टंट के चलते सलमान खान की फिल्म किक को कितना हाइप मिलता है। वैसे भी ईद तो सलमान खान की फिल्मों के लिए हमेशा लकी रही है। ऐसे में सलमान खान की किक जो कि ईद पर ही रिलीज होने वाली है को लेकर सलमान खान थोड़ा निश्चितं हैं लेकिन वो किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते और अपनी फिल्म के लिए अपनी जान तक पर खेलने से पीछे नहीं हट रहे। ज्ञात हो कि सलमान खान को डॉक्टर ने खतरनाक स्टंट करने से मना किया है क्योंकि इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











