शाहरूख कैम्प से जुड़े सलमान!
शाहरूख खान कैम्प से हमारा आशय है यशराज फिल्मस, फराह खान, करन जौहर। जी हां सलमान खान ने शाहरूख कैम्प से हाथ मिला लिया है। सुनने में आ रहा है कि सलमान ने यशराज फिल्मस की एक फिल्म काम करने के लिए हां कर दी है। यह कामेडी फिल्म होगी जिसमें आर माधवन को भी लिया गया है।
कई सालों से चली आ रही सलमान और शाहरूख की लड़ाई अब समाप्त होने वाली है। सलमान इसके लिए काफी प्रयास कर रहें है। उन्हाने अपने शो 10 का दम में भी उन्हें बुलाने की बात कही है।
यशराज फिल्मस ने इससे पहले चक दे इंडिया में शाहरूख की जगह सलमान को लेने की बात कही थी लेकिन तब सलमान ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन अब अपने करियर को गति देने के लिए उनकी अगली फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी है।
तो अब लग रहा है कि सलमान और शाहरूख फिर से दोस्त बन जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications