एक साथ अमिताभ बच्चन और सलमान खान ...जबरदस्त धमाका
सलमान खान और अमिताभ बच्चन वैसे तो कई फिल्मों में साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। एक बार फिर दोनों एक साथ हैं लेकिन ये फिल्म के लिए बल्कि एक प्रोड्क्ट के लिए है। जी हैं सलमान खान खाद्य तेल इमामी के नए ब्रैंड एंबेस्डर हैं। आपको बता दें कि इसी ग्रुप के ब्रांड एंबेस्डर पहले से ही अमिताभ बच्चन भी हैं।
अमिताभ बच्चन और सलमान खान अब एक ही ब्रांड से जुड़ गए हैं और फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार दोनों अलग अलग प्रोड्क्ट के लिए विज्ञापन करेंगे। इमामी सलमान खान को अपने साथ जोड़कर कंपनी को राष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहती है।

जल्द ही सलमान खान इसके विज्ञापन में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि पिछले काफी लंबे से सलमान खान और अमिताभ बच्चन एक साथ स्क्रीन शेयर करते नहीं नजर आए हैं लेकिन असल में ऐसा होता है तो दोनों के फैन्स के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार में शादी होने के बाद से सलमान खान बच्चन परिवार से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन वो जब भी किसी इवेंट में अमिताभ बच्चन या अभिषेक बच्चन के सामने आते हैं तो वो तस्वीर देखने लायक होती है।


Click it and Unblock the Notifications