सल्लू की जानेमन हो गई सोशल मीडिया से गायब
सलमान खान की जानेमन! जी नहीं, हम यहां कोई अफवाह नहीं फैला रहे बल्कि यहां बात हो रही है, हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन की। पामेला एंडरसन ने अचानक अपने टि्वटर और फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। उनके फैंस उनके इस कदम से काफी हैरान हैं।
पामेला का हालांकि कहना है कि इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है। एक वेबसाइट के अनुसार, पामेला ने कहा कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रही हैं। उन्होंने टि्वटर पर लिखा 'बाय-बाय टि्वटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम। इस फैसले का कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है।'
आपको बता दें, पामेला एंडरसन बिग बॉस 4 के जरीए इंडियन टेलीविजन पर भी दिख चुकी हैं। बिग बॉस में पामेला की काफी धमाकेदार एंट्री हुई थी और होस्ट सलमान खान ने उन्हें देखकर कहा था कि वे अपनी फिल्म 'जानेमन पार्ट 2' में पामेला को ही लेंगे। सल्लू और पामेला ने स्टेज पर काफी ठुमके भी लगाए थे। पामेला बिग बॉस के घर में तीन दिनों तक रहीं थीं। शो ने इस दौरान काफी टीआरपी बटोरी थी।
गौरतलब है कि, सोशल मीडिया से पामेला के गायब होने का कारण उनके पति भी हैं। पामेला द्वारा अपने पति रिक सोलोमन से तीसरी बार तलाक की अर्जी दाखिल करने के कुछ हफ्तों बाद ही ये खबरें आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications













