सलमान की नहीं अरविंद केजरीवाल की जय हो!

इस हेडलाइन को पढ़कर आप भी चौंक गये होंगे कि सलमान की जय हो और अरविंद केजरीवाल की आम जनता पार्टी को हमने एक साथ क्यों खड़ा कर दिया। तो इसका मतलब जानने के लिए खबर को पढ़ते जाइये अपने आप समझ जाएंगे। सलमान की जय हो का ट्रेलर लॉंच हुआ और उनके पोस्टर की टैगलाइन है पीपल्स मैन। यानी की जनता का आदमी। ट्रेलर में सलमान का जो डायलॉग यूज किया गया है वो है सोता हुआ आम आदमी शेर की तरह होता है, उँगली मत करना नहीं तो चीर फाड़ देगा। आम आदमी पर इतना जोर देकर सलमान खान कहीं ना कहीं केजरीवाल की आम आदमी को मिल रही पब्लिसिटी और जनता के सपोर्ट को भी यूज करना चाहते हैं। शायद कहीं ना कहीं फिल्म की टीम को लगता है कि जय हो को अगर आम आदमी से जोड़ेंगे तो आम आदमी कहीं ना कहीं खुद को फिल्म से रिलेट करके फिल्म को और भी ज्यादा पसंद करेगी।

आमिर खान की कैप पहनकर सलमान खान के दिमाग में वाकई बहुत ही यूनीक और अच्छे अच्छे आइडियाज आ रहे हैं। पहले तो इतना हटकर फिल्म का ट्रेलर लॉंच और फिर फिल्म के ट्रेलर को भी एक बहुत ही सुर्खियों में रही पार्टी से जोड़ना। कहीं ना कहीं ये आइडियाज जय हो फिल्म को एक अलग ही कैटेगरी में शामिल कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म जय हो वाकई में उनकी अभी तक की फिल्मों से अलग और हटकर है फिल्म में सलमान ने आम आदमी को रिप्रेसेंट किया है और कहा है कि आम आदमी को न्याय के लिए खड़ा होना चाहिए। सलमान खान ने आम आदमी पर बहुत ज्यादा ही फोकस किया है।

जब आम आदमी पार्टी के जरिये केजरीवाल इतनी पब्लिसिटी और इतनी सफलता हासिल कर सकते हैं तो सलमान खान जो कि जनता के सुपरस्टार और भाई हैं वो अगर आम आदमी बन जाएं तो भला उन्हें कितना प्यार और सफलता मिलेगी ये तो आप सोच भी नहीं सकते। खैर अब तो जो लोग केजरीवाल की आम जनता पार्टी को सपोर्ट करेंगे वो जय हो को भी सपोर्ट तो करेंगी ही आखिर ये भी तो आम आदमी की ही पार्टी है। मजाक को साइड में रखकर जरा इस खबर की सीरियसनेस को समझने की कोशिश करें और अपने विचार नीचे बने कमेंट बॉक्स में लिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X