जय हो ईवेंट पर हुआ बवाल, सलमान को पुलिस ने भेजा घर!

सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो को अलग तरीके से प्रमोट करने का फैसला तो कर लिया है लेकिन शायद सलमान खान के फैंस सलमान के इस अलग तरह के प्रमोशन को अपना नहीं पा रहे हैं। सलमान खान भी शाहरुख खान की ही तरह पब्लिक में आकर आम फैंस के साथ अपनी फिल्म जय हो से जुड़ी हर एक नयी चीज शेयर करना चाहते हैं। अपनी फिल्म को फैंस फ्रेंडली बनाना चाहते हैं लेकिन सलमान खान अपने फैंस को हैंडल ही नहीं कर पा रहे हैं। इसका लाइव उदाहरण देखने को मिला 17 जनवरी को मुंबई के इनऑर्बिट मॉल के पार्किंग एरिया में हुए इवेंट के दौरान। इस ईवेंट को सलमान खान ने खास अपने फैंस के लिए रखा था। वो चाहते थे कि फैंस के साथ मिलकर जय हो फिल्म को लेकर कुछ इंटरेक्शन करें। लेकिन वहां कुछ और ही नजा़रा देखने को मिला।

टाइट सेक्युरिटी होने के बावजूद सलमान खान के फैंस बेकाबू हो उठे। फैंस ने पूरे मॉल को घेर लिया और वहां पर लोगों की भीड़ इतनी बढ़ने लगी कि सलमान खान की सुरक्षा करना भी मुश्किल हो गया। सलमान के फैंस को उनसे दूर रखने की कोशिश में जुटा पुलिस का ग्रुप इतना डर गया कि उन्होंने सलमान खान को ईवेंट से 10 मिनट में ही जाने को कहा। पुलिस द्वारा ईवेंट छोड़कर जाने की रिक्वेस्ट और साथ ही अपने फैंस की इतनी भीड़ को देखकर खुद सलमान भी थोड़ा सा परेशान हो गये और उन्होंने ईवेंट छोड़कर जाना ही उचित समझा।

कुल मिलाकर सलमान खान का ये फैंस के साथ इंटरेक्शन करने का फैसला बहुत ही गलत साबित हुआ। इसके पहले भी जब जय हो के पहले ट्रेलर को फैंस के सामने लॉंच करने का सलमान ने फैसला किया था उस वक्त भी सलमान खान के फैंस ने चंदन सिनेमाहॉल के सामने इतनी भीड़ जमा कर ली थी की मीडिया को भी अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इतनी भीड़ को देखकर सलमान की प्रोटक्शन को लेकर पुलिस भी बहुत ज्यादा परेशान हो गयी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X