ओवैसी ने कहा सलमान की जय ना हो, जय हो को करेंगे बॉयकॉट!

सलमान खान का अपनी फिल्म जय हो को अलग तरह से प्रमोट करने का ये आइडिया उनकी फिल्म पर भारी पड़ता नज़र आ रहा है। सलमान खान ने जय हो के प्रमोशन के लिए नरेंद्र मोदी से अहमदाबाद में जाकर जो मुलाकात की और उनके साथ बैठकर पतंगबाजी की उस बात से कई राजनीतिक दल सलमान खान से नाराज हो गये हैं। हालांकि सलमान खान ने ये भी कहा कि वो राहुल गांधी का प्रचार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं बस वो उन्हें बुला लें। लेकिन सलमान और नरेंद्र मोदी की मुलाकात ने आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजालिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असुद्दीन औवैसी ने अपने समर्थकों से सलमान खान की फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए कहा है।

असुद्दीन औवैसी का मानना है कि सलमान खान नरेंद्र मोदी के बड़े समर्थक हैं और इस वजह से उनकी फिल्म नहीं देखनी चाहिए। सलमान खान कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म जय हो के प्रमोशन के चलते अहमदाबाद गये थे जहां पर वो नरेंद्र मोदी से मिले और उनके साथ उन्होंने पतंगबाजी भी की। सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत ही सुलझे हुए और अच्छे इंसान हैं। सलमान खान ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी को गुजरात में हुए दंगों पर सफाई देने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि उन्हें क्लीन चिट मिल चुका है। इस बात को लेकर लोगों ने ये मान लिया कि सलमान खान नरेंद्र मोदी के समर्थक हो गये हैं और बाकी राजनीतिक दलों को भी यही महसूस हुआ।

औवेसी की पार्टी ने सलमान खान से नाराज होते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता अब सलमान खान को लेकर अपना बर्ताव बदल लेंगे। मैंने प्यार किया से लेकर मैंने प्यार क्यों किया कर लेंगे। औवेसी ने ये भी कहा कि सलमान खान को वो कभी भी मुसलमान नहीं मानते वो सिर्फ नाच गाना करने वाले एक्टर हैं। साथ ही कहा कि सलमान खान की फिल्म को नहीं देखना चाहिए क्यंकि वो कातिल और जालिम हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X