रेस 3 की शूटिंग खत्म करके अबुधाबी से लौटे दबंग खान, साथ में बॉबी देओल और जैकलिन आए नजर

सलमान खान स्टारर रेस 3 इन दिनो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में से है और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अभी तक अबुधाबी में चल रही थी।

हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग अबुधाबी में खत्म हो गई है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। इसके अलावा जैकलिन फर्नांडिज और डेजी शाह भी इस फिल्म की हिस्सा बनेंगी।

salman khan, race 3, bobby deol, jacqueline fernandez, रेस 3, सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिज

सलमान खान भारत के ऐसे सुपरस्टार्स में से एक है जिनको दिखने के लिए लोग पागल रहते है। आपको बता दे कि फिल्म की अबुधाबी में शूटिंग खत्म करने के बाद पूरी रेस 3 की टीम वापस मुंबई लौट आई है।

इस बात की जानकारी अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में दी है। आपको बता दे कि सलमान खान और बॉबी देओल कल रात ब्लैक टी-शर्ट मे स्पॉट किया गया था। वहीं दोनो के साथ फिल्म की हीरोइन जैकलिन फर्नांडिज भी नजर आई थी।

इसके अलावा सलमान खान अपने भतीजे आहिल की बर्थडे दूसरा बर्थडे भी सेलेब्रेट करेंगें। खबरों की माने को रेस 3 की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग शुरु करेंगें।

पिछली दोनो फिल्मों की तरह दबंग 3 को भी अरबाज खान डायरेक्ट करने वाले है। सलमान खान की दंबग और दबंग 2 को लोगों ने खूब पसंद किया था और फिल्मों ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे।

Recommended Video

Salman Khan's STUNT Scene LEAKED from Race 3; Watch Video | FilmiBeat

ऐसे में सलमान खान का चुलबुल पांडे बनकर वापस लौटना निश्चित ही दर्शकों के दिल में हलचल मचाने वाला है। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चहीते स्टार्स में से एक है और उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है।

रेस 3 की बात करें तो इस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे है और फिल्म रेस की सीरीज में पहली बार सलमान खान निगेटिव रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इसके पहले इस फिल्म को सैफ अली खान करते रहे है।

पिछली दोनो फिल्मों रेस और रेस 2 में सैफ अली खान ही लीड रोल में थे। सलमान खान को लेकर रेस 3 बनाना अपने आप में अलग बात है। अब देखना ये है कि फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है। फिल्म इस साल ईद में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X