रेस 3: अल्लाह दुहाई है, गाने के लिए कश्मीर रवाना हुए सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज
सुपरस्टार सलमान के सितारे इन दिनो काफी बुलंद चल रहे है। मुसीबतें उनके पास आती तो है पर वापस भी काफी तेजी से चली जाती है। बता दें कि सलमान खान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में इन दिनो व्यस्त है और वो चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्दी से खत्म हो जाए। हाल ही में सलमान खान और जैकलिन कश्मीर के लिए रवाना हुए और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।
बता दें कि दोनो रेस 3 के आखिरी गाने के लिए कश्मीर के लिए निकले थे। बता दें कि फिल्म रेस 3 के सबसे चर्चित गाने अल्लाह दुहाई है को कश्मीर मे शूट किया जाना है और मजेदार बता तो ये होगी कि इस गाने में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन, डेजी और शाकिब सलीम सभी शामिल होंगे।

इस गाने की चर्चा लगातार चल रही है और ये भी बात हो रही है कि फिल्म का गाना रिलीज होने से पहले ही हिट है क्योंकि इस गाने में सलमान खान के अलावा भी सारे कलाकार नजर आने वाले है।
बीते कुछ दिनो से लगातार ये खबरें आ रही थी कि सलमान बजरंगी भाईजान के बाद इस फिल्म के लिए कश्मीर का रुख करेंगें और उसके बाद फिल्म लद्दाख में भी शूट की जाएगी। बता दें कि सलमान खान इसके बाद विदेश भी जा सकते है।
सलमान जब बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे थे और उनसे कश्मीर के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कश्मीर वाकई में धरती में स्वर्ग और सभी को परिवार सहित यहां पर जरूर आना चाहिए।
बता दें कि सलमान ने जमकर कश्मीर की तारीफ की थी और कहा था कि अगर मौका मिला तो दोबारा कश्मीर जरूर आना चाहूंगा। अब सलमान रेस 3 के गाने अल्लाह दुहाई है कि शूटिंग के लिए कश्मीर निकल गए है।
इसके अलावा बता दें कि सलमान खान के काले हिरण मामले में जमानत के बाद सलमान इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही शुरु कर दी थी। सलमान खान का कहना था कि फिल्म की शूट जल्द से जल्द शुरु हो जाए तो ठीक रहेगा।
फिलहाल सलमान खान को दलित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है और वो इस मामले मे बच गए है। बता दे कि इसके साथ ही सलमान खान ने फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरु कर दी है जिसके अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे है।
बता दें कि इसके तुरंत बाद सलमान खान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरु हो जाएगी। रेस 3 इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications