सलमान ने की आमिर की नकल, 'धूम 3' की तरह 'किक' का टिकट महंगा

25 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म किक का प्रमोशन जोरों पर है और सलमान के चाहने वाले इस फिल्म की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनका यह इंतजार अब शायद उन्हें भारी पड़ सकता है क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि फिल्म 'किक' का टिकट आम फिल्म की टिकट से महंगा होगा। खबर है कि फिल्म की टिकटों में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

सलमान ने की आमिर की नकल, 'धूम 3' की तरह 'किक' का टिकट महंगा

इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई आमिर खान की ब्लॉकब्लास्टर फिल्म 'धूम 3' के टिकट के भी साथ ऐसा हुआ था। आमिर खान की इस फिल्म का टिकट महंगा कर दिया गया था बावजूद इसके फिल्म ने चार सौ करोड़ की कमाई की थी।

एक था टाइगर, चेन्नई एक्सप्रेस, तलाश, जब तक है जान जैसी फिल्‍मों के भी दाम बढ़े थे

इस बारे में ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने मीडिया को बताया कि फिल्म के प्रति लोगों के क्रेज और ईद के त्यौहार के मद्देनजर हमने टिकट का दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इसलिए फिल्म के टिकट में 15 से 20 फीसदी इजाफा होगा।

और एक खास बात यह कि यह फिल्म ईद के चार दिन पहले रिलीज हो रही है लेकिन अगर दो दिन में फिल्म ने अच्छी कमाई की तो हम फिल्म के टिकट के दाम 10 फीसदी और भी बढ़ा सकते हैं।

गौरतलब है कि 'किक' वर्ष 2009 में इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है। फिल्म में जैकलिन फर्नाडीस और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। फिल्म के एक गाने में नरगिस फाखरी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म से लोगों को खासी उम्मीदें हैं देखते हैं वो उम्मीदे पूरी होती हैं या नहीं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X