सलमान खान जैकलीन के साथ कुछ इस तरह रेस मचाएंगे धमाल, DETAILS
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस रेस 3 में जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म में उनकी धमाकेदार केमेस्ट्री नजर आ रही है। अब ताजा खबर ये है कि रेस 3 में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की शानदार रोमांटिक सॉन्ग बीच पर फिल्माया जाएगा। हाल में ही रेमो डिसूजा ने इनकी केमेस्ट्री के बारे में फैन्स को संकेत भी दिया था।
उनके केमेस्ट्री की एक झलक से ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह नजर आया था। अब मेकर्स दर्शकों को खुश करने की पूरी योजना बना रहे हैं। सलमान और जैकलीन के बीच यह गाना पटाया बैंकॉक में फिल्माया जाएगा।फिल्म के स्टार कास्ट सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, सकीब सलीम भी फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए जाएंगे।

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के इस गाने को रेमो डिसूजा खुद कोरियोग्राफ करेंगे। गाने के लिए 20 दिन का शेड्यूल रखा गया है जिसमें एक्शन सीक्वेंस भी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications