IPL Finale 2018: मचेगी धूम, जब परफॉर्म करेंगें सुपरस्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज

भारत में क्रिकेट इस तरह से खेला और देखा जाता है मानो घर की कोई सबसे महत्वपू्र्ण चीज है। इस समय आईपीएल का सीजन चल रहा है जिसको इंडिया का त्योहार कहा जाता है। बता दें कि इस बार आईपीएल का आगाज तो काफी अच्छा था लेकिन अंजाम उससे भी ज्यादा ब्लॉकबस्टर होने वाला है।

जी हां सलमान खान के सभी फैंस के लिए क्रिकेट के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि इस बार आईपीएल की फाइनल मैंच में आपको सलमान खान का जोरदार परफॉर्मेस देखने को मिलेगा। जी हां सलमान खान की फिल्म रेस का हालिया रिलीज गाना हीरिए में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज धूम मचाती हुई नजर आएंगी।

salman khan, Jacqueline Fernandez, race 3, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, रेस 3

तो आप अगर सोच रहे है कि मैच की टिकेट लेनी है तो बिल्कुल लें क्योंकि ये आपको लिए पैसा वसूल दिन होने वाला है। बता दें कि इस आईपीएल का आखिरी मैच यानि फाइनल मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम मे खेला जाएगा जहां पर खुद सितारे उतरेंगे और आपका मनोरंजन करेंगे।

इसके अलावा बता दें कि अगर आप स्टेडियम नहीं जा पा रहे है या आप मुंबई के बाहर रहते है तो आपको परेशान होने की जरूरत नही हैं क्योंकि इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में भी होगा।

इसके अलावा एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि सुपरस्टार सलमान खान एक प्रोग्राम करेगें जिसमें वो क्रिकेट और अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे।

अक्सर देखा जाता है कि सलमान खान को क्रिकेट का शौक है और वो पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अक्सर खेलते हुए नजर आते है।

इसके अलावा फाइनल की बात करें तो उस दिन दो प्रोग्राम होंगे जिसमें से एक प्रोग्राम रणबीर कपूर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारें परफॉर्म करते हुए नजर आने वाले है।

इन स्टार्स में करीना कपूर और सोनम कपूर के भी नाम सामने आ रहे है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये आईपीएल का ये फाइनल मैच काफी ज्यादा मनोरंजक होने वाला है लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सलमान खान को देखने लिए भी भीड़ इकट्ठा होना लाजमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X