..................... Salman Khan and Jacqueline Fernandez latest photoshoot - Hindi Filmibeat

'रेस 3' Trailer से पहले.. सलमान खान- जैकलीन का तगड़ा धमाका.. सुपर HOT जोड़ी!

रेमो डिसूजा की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर इसी हफ्ते रिलीज होने वाला है। लेकिन ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज ने एक फोटोशूट कराया है। जहां दोनों सितारे काले कपड़ों में पोज़ करते नजर आ रहे हैं। बता दें, इन तस्वीरों में सलमान- जैकलीन की जोड़ी इतनी ग्लैमरस नजर आ रही है कि लोग इन्हें फिल्म में देखने के लिए बेसब्र हो जाएं। 2014 में फिल्म किक के बाद दोनों रेस 3 में साथ साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

'सलमान, आमिर बेहतरीन को-स्टार हैं.. लेकिन शाहरुख मेरे लिए बेस्ट हैं..'

फिलहाल फोटोशूट की यह तस्वीरें बाहर नहीं आई हैं। लेकिन जैकलीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुंधली सी यह तस्वीर शेयर की है.. और लिखा है- Coming Soon.. जाहिर है लोगों को अब इन तस्वीरों का इंतजार रहेगा।

Salman Khan

हाल ही में जैकलीन और सलमान ने लद्दाख में रेस 3 का एक रोमांटिक ट्रैक भी शूट किया है। इसे फिल्म का सबसे रोमांटिक गाना कहा जा रहा है। सलमान- जैकलीन की बात करें तो ये सिर्फ को- स्टार ही नहीं, बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। जैकलीन अक्सर सलमान की तारीफ करती भी दिख जाती हैं।

सुपर बिग बजट फिल्म.. और अक्षय कुमार बनेंगे दुनिया के सबसे बड़े विलेन!

बहरहाल, नफिल्म की टीम को लेकिन उम्मीद है कि ट्रेलर देखने के बाद फिल्म तहलका मचाएगी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे। ट्रेलर में सभी सितारों की झलक दिखाई देगी। एक्शन के साथ साथ ट्रेलर थोड़ा फैमिली ड्रामा भी दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X