Just IN: ना 'दबंग 3'.. ना 'किक 2'.. टाईगर के बाद ये फिल्म करेंगे सलमान खान!
रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 2 में सलमान खान और जैकलीन फर्नाडींस की जोड़ी बनने वाली है। यहां जानें डीटेल।
रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 3 काफी समय से सुर्खियों में है। सीरिज की पहली दो फिल्म सुपरहिट होने की वजह से एबीसीडी 3 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
'तीनों खान सुपरस्टार्स शानदार एक्टर ही नहीं.. अच्छे इंसान भी हैं....'
बहराहल, ताजा रिपोर्ट्स मानें तो एबीसीडी 3 में वरूण धवन नहीं.. बल्कि सलमान खान और जैकलीन फर्नाडींस की जोड़ी फाइनल कर ली गई है। कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा की यह फिल्म पूरी तरह से डांस- ड्रामा होने वाली है। टाईगर जिंदा है की शूटिंग खत्म होते ही सलमान इस फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे।

फिल्म में सलमान खान 13 साल की बेटी के पिता के किरदार में नजर आएंगे। कहानी इमोशनल होगी.. लेकिन डांस से भरपूर। सलमान और उनकी बेटी एक डांस चैंपियनशिप के लिए कंपिटिशन में उतरेंगे। लिहाजा, इस फिल्म के लिए सलमान खान ने डांस की ट्रेनिंग शुरु कर दी है।
वहीं, फिल्म में जैकलीन डांस टीचर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के बाकी किरदार कैसे होगें, फिलहाल यह बाहर नहीं आया है। उम्मीद है पिछली दो फिल्मों की तरह प्रभुदेवा अहम भूमिका में नजर आएं।
यहां जाने सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











