CONFIRM: 'किक 2' की स्टार कास्ट FINAL.. सलमान खान के साथ दिखेंगी ये!
सलमान खान की फिल्म किक 2 में ना तो कृति सैनन होंगी, ना एमी जैक्सन.. बल्कि फिल्म में किक एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ही फाइनल हैं।
सलमान खान की फिल्म 'किक 2' के स्टारकास्ट को लेकर काफी समय से कंफ्यूजन बना हुआ है। बहरहाल, फिल्म में सलमान खान तो फाइनल हैं ही, अब फिल्म की एक्ट्रेस भी लॉक हो चुकीं हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो किक 2 में सलमान की जोड़ी एक बार फिर जैकलीन फर्नाडीस के साथ ही बनेगी।
जी हां, ना ही फिल्म में कृति सैनन हैं, ना ही एमी जैक्सन। बल्कि सभी अफवाहों को खत्म करते हुए किक 2 के लिए जैकलीन को ही फाइनल किया गया है। किक 2 की शूटिंग 2017 के अंत में शुरु कर दी जाएगी।
'सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने मेरी जान बचा ली....'

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
टाईगर जिंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications


















