जैकलीन के साथ 'टन टना टन' पर सलमान का डांस..देखकर खुश हो जाएंगे आप

By Shweta

सलमान खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म जुड़वा का रीमेक जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म के स्टार्स वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैंं। सलमान खान भी जुड़वा 2 में कैमियो कर रहे हैं और जैकलीन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जैकलीन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

जी हां जैकलीन फर्नांडिस के साथ सलमान खान टन टना टन पर डांस करते नजर आ रहे थे। 90 के दशक के इस सुपरहिट गाने की रीमेक पर डांस करते हुए सलमान खान काफी शर्माते भी नजर आ रहे हैं लेकिन दोनों को साथ में डांस करते देखना वाकई मजेदार है।

Tan Tanna Tan with the original Judwaa @beingsalmankhan just for you @varundvn 😘😘 time for #judwaa2 now!! #mumbaibound

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

सलमान खान और जैकलीन का यह वीडियो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पिछले दिनों वरुण भी करिश्मा कपूर के साथ जुड़वा के गाने पर डांस करते दिखे थे। वरुण और करिश्मा का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जुड़वा 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं किये भी सलमान खान की जुड़वा जितनी ही मजेदार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X