..................... Salman Khan, Jacqueline Fernandez, Daisy Shah shoot for Race 3 in Mumbai - Hindi Filmibeat

सलमान खान का रेस 3 धमाका, अभी अभी ताज़ा ताज़ा हुआ है, देखिए PICS

Recommended Video

Salman Khan & Jacqueline Fernandez's pictures get LEAKED from RACE 3 set | FilmiBeat

सलमान खान के लिए रेस 3 की पूरी शूटिंग मुंबई में शिफ्ट की गई थी और अब फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू हो गया है। मुंबई के एक स्टूडियो में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज़ और डेज़ी शाह शूटिंग करते दिखे।

ये शूट पहले बाहर कहीं होने वाला था, शायद अबू धाबी लेकिन सलमान के जेल से लौटने के बाद उनके लिए मुंबई में ही सेट लगा दिया गया है। गौरतलब है कि सलमान को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल जेल की सज़ा हुई है।

salman-khan-jacqueline-fernandez-daisy-shah-shoot-race-3-in-mumbai

फिलहाल सलमान खान 50 हज़ार रूपये की ज़मानत पर बाहर हैं और 7 मई को उनके केस की अगली सुनवाई है। माना जा रहा है कि फिलहाल सलमान पर करीब 650 से 700 करोड़ का दांव लगा हुआ है और अगर वो जेल जाते तो ये सारे पैसे डूब जाते।

रेस 3 इस ईद पर रिलीज़ हो रही है। और खबर है कि इस बार सलमान खान रेस 3 की गारंटी बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए अक्षय कुमार बन गए हैं। जी हां, जिस तरह अक्षय कुमार दनादन फिल्में करते हैं और रिलीज़ करते हैं।

उसी तरह सलमान खान रेस 3 को केवल 80 दिनों में निपटा रहे हैं। फिल्म की 76 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म में केवल 4 - 5 दिन की शूटिंग बाकी है।

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि लोग 150 - 200 दिन एक ही फिल्म की शूटिंग कैसे कर लेते हैं। उस दौरान सलमान खान, प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे जिसका शेड्यूल लगभग 220 दिनों का था।

लेकिन अब सलमान खान, अक्षय कुमार का फॉर्मूला अपनाते हुए दनादन फिल्में करना शुरू कर चुके हैं और शुरूआत होगी इस ईद से। पिछले साल सलमान खान को ईद पर कितना बड़ा झटका लगा था ये तो सबको याद ही होगा।

अब उम्मीद है कि इस बार सलमान खान रेस 3 के साथ दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरे। वैसे सलमान स्क्रिप्ट्स के मामले में थोड़े ट्यूबलाइट हैं ये तो हम सब जानते हैं।

लेकिन हां, उम्मीद सबको यही है कि रेस 3 भी भाई की बाकी फिल्मों की तरह 300 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी। जानिए पिछले दस सालों में बॉक्स ऑफिस पर कैसी बीती है भाई की ईद -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X