अब सलमान-जैकलीन की होगी 'किक'

लंबे अरसे से सस्पेंस बना हुआ था कि साजिद नाडियावाला की फिल्म किक में अभिनेता सलमान खान की हिरोईन कौन होगी? लेकिन अब सस्पेंस खत्म हो गया है कि फिल्म की नायिका कौन होगी?

तो इस बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने को मिला है अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को। मिस श्रीलंक रह चुकी जैकलीन इस बात के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करती हैं कि उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

फिल्म किक में सलमान-जैकलीन के अलावा रणदीप हुड्डा, सुनील शेट्टी और परेश रावल भी खास भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान इन दिनो जैकलीन के काफी हितौषी बने हुए हैं क्योंकि जैकलीन और साजिद खान का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, ऐसे में जैकलीन को संभालने की जिम्मेदारी सलमान ने अपने ऊपर ले ली है। इसी के चलते उन्होंने किक के लिए अपने अपोजिट जैकलीन को चुना।

किक के निर्माता सलमान खान हैं। जैकलिन ने अब तक हाउसफुल, मर्डर 2, रेस 2 जैसी फिल्में की हैं लेकिन अभी तक उन्हे आशातीत सफलता नहीं मिली है जिसकी उन्हें उम्मीद थीं देखते हैं कि सलमान के साथ काम करने से उन्हें क्या फायदा मिलता है?

आईये देखते हैं जैकलीन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X