ALERT: पक्की है सलमान खान की शादी.. टूटेंगे लाखों लड़कियों के दिल!
काफी समय से सलमान खान और लूलिया वंतूर की शादी की खूबरें सुर्खियां बना रही हैं। अफवाहों की माने तो सुपरस्टार दबंग खान इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि शुरूआत में सभी को यह खबर कोरी अफवाह लगी, लेकिन धीरे धीरे जैसे इसकी पुष्टि होती जा रही है।
हाल ही में लूलिया वंतूर को सलमान खान और उनकी मां सलमा खान के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते स्पॉट किया गया। जी हां, इतना ही नहीं, बल्कि लूलिया ने सलमा खान का हाथ अच्छे से पकड़ रखा था, ताकि उन्हें चलने में कोई तकलीफ ना हो। हम्मम.. सुशील बहु!
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
कुछ ही दिनों पहले लूलिया को सलमान खान की फैमिली फ्रैंड बीना काक और उनके परिवार के साथ भी देखा गया था। वहीं, लूलिया अक्सर सलमान खान की फिल्मों के सेट पर भी नजर आती रहती हैं।
वहीं, सलमान से जुड़े लोगों की मानें तो सलमान के दिल में लूलिया के लिए प्यार जैसा कुछ नहीं है। वे दोनों बस दोस्त हैं। सलमान जब 'जय हो' की लोकेशन देखने रोमानिया गए थे, वहां उनकी मुलाकात लूलिया से हुई थी। वहां उन्होंने कुछ समय साथ गुजारा था।
यहां देखें सलमान खान और लूलिया वंतूर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications












