#IshqiyaPics: जब रोमांस करने के लिए सलमान हों...तो नज़र हटे भी कैसे!
जब कोई प्यार में होता है तो कुछ भी सही या गलत नहीं होता। ये कहावत तो सुनी ही होगी। तो बस आजकल लूलिया वंतूर और सलमान खान का भी यही हाल है। दोनों एक दूसरे का साथ छोड़ते ही नहीं। हर जगह दिख जाते हैं।
और ताज़ा वो दिखे सुलतान के सेट पर। जहां सलमान खान किसी को कुछ समझा रहे हैं या बस बात करने में मसरूफ हैं और लूलिया वंतूर एकटक उन्हें देखी जा रही हैं। उनका ध्यान हटता ही नहीं सलमान से।
[क्या सलमान की उंगली में ये सगाई की अंगूठी है?]
वैसे अगर सूत्रों की मानें तो शादी की तारीख लगभग तय है और ऐसा सलमान खान केवल अपनी मां की इच्छा के लिए कर रहे हैं। लेकिन उनके और लूलिया के रोमांस को देखकर ऐसा नहीं लगता। तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड कपल्स की ऐसी ही कुछ इश्किया तस्वीरें -

अगर अफवाहों की मानें तो सलमान खान को फाइनली अपनी शादी का ऑर्डर मिल चुका है। सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप को देखते हुए उनकी मां ने ऑर्डर दिया है कि 50 साल की उम्र में उन्हें शादी करनी है।
[ALERT: सलमान खान 18 नवंबर को क्यों करेंगे शादी!]
इतना ही नहीं, उन्हें अप्रैल तक अपना फैसला देने को कहा गया है। उन्हें शादी की तीन तारीखें दी गई हैं जो अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने में हैं और उन्हें अप्रैल तक पक्का बताना है कि वो कौन सी तारीख चुनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











