सलमान खान और लूलिया वंतूर का वीडियो हो रहा वायरल!
सलमान खान और लूलिया वंतूर का मालदीव का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान और पूरा परिवार मालदीव से छुट्टियां बिताकर वापस लौट आया है। सलमान खान और लूलिया वंतूर की परिवार के साथ तस्वीरें वायरल हो रही थी। इसी के साथ अभी हाल में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान और लूलिया वंतूर साथ में नजर आ रहे हैं।
[सलमान खान पहुंचे फैमिली वेकेशन पर मालदीव..कुछ यूं हो रही सबकी मस्ती]
सलमान खान और लूलिया का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे हैं और पूरा परिवार भी साथ में नजर आ रहा है।दोनों क्रूज पर नजर आ रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों साथ में पब्लिकली नजर आए हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान और उनका पूरा अहिल के पहले जन्मदिन को मनाने के लिए मालदीव गया हुआ था जहां सलमान खान ऑस्ट्रिया से अपने परिवार के साथ वेकेशन और अपने भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे।
सलमान खान और लूलिया वंतूर की पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें वो लूलिया, अपनी बहन अलवीरा, अरबाज खान, अतुल अग्निहोत्री,अर्पिता खान सबके साथ नजर आ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications