सलमान ने कर दिया एलान, #FirstPic डाली और फिर तुरंत हटाई, बड़ा कन्फ्यूजन है भाई!

Recommended Video

Salman Khan & Iulia Vantur's Photo DELETED by Elli Avram; Here's the Secret | FilmiBeat

सलमान खान और लूलिया वंतूर के बीच क्या है और क्या नहीं है ये किसी को नहीं पता। लेकिन पता है तो बस ये कि लूलिया वंतूर सलमान खान के काफी करीब हैं और सलमान लूलिया को काफी संभाल कर और छिपा कर रखना चाहते हैं।

दरअसल, सलमान और लूलिया के बारे में इतनी बातें होने के बावजूद किसी ने कभी एक साथ उनकी तस्वीर नहीं देखी। जो भी तस्वीर होती है वो या तो कहीं से लीक होती है या कोई गलती से डाल देता है।

salman-khan-iulia-vantur-come-together-for-a-cosy-picture

ऐसी ही एक गलती हुई एली एवराम से। एली ने सलमान और लूलिया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर ली और इंस्टाग्राम पर डाल दी। बस सबके होश उड़ गए क्योंकि भईया और उनकी 'दोस्त' यानि कि सलमान और लूलिया फोटो में एक साथ थे।

बस फिर क्या था फोटो वायरल होती इससे पहले ही एली ने अपने अकाउंट से ये तस्वीर डिलीट कर दी। लेकिन भईया इंटरनेट तो इंटरनेट है। तस्वीर तो लोगों के पास सहेज कर रख दी गई।

कुछ दिनो पहले खबर थी कि रेस 3 में सलमान खान के लिखे रोमांटिक गाने को गाने वाली हैं लूलिया वंतूर। अब लूलिया ये गाना आतिफ के साथ गाएंगी या सलमान लूलिया का कोई स्पेशल वर्जन होगा पता नहीं था।

लेकिन ताज़ा खबरों की मानें तो ये गाना आतिफ दुबई में ही रिकॉर्ड कर चुके हैं वहीं लूलिया ने ये गाना मुंबई में रिकॉर्ड कर लिया है। माना जा रहा है कि सलमान का कहना था कि लूलिया से बेहतर इस गाने के लिए कोई आवाज़ नहीं है।

अब खैर बातें हैं बातों का क्या है। काफी समय से गपशप गली में खबर थी कि सलमान और लूलिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सलमान ने उनका वीज़ा दोबारा लगवाने में कोई मदद नहीं की और लूलिया वापस अपने देश चली गईं।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद लूलिया खिलखिलाते हुए वापस आईं। और जैसे ही वो एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो सलमान खान की गाड़ी उनका इंतज़ार कर रही थी। इतना ही नहीं, लूलिया गाड़ी में बैठी सलमान खान के पणवेल फार्महाउस चली गई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X