सलमान खान के ड्राइवर और दो स्टॉफ मेंबर को हुआ कोरोना- क्वारंटीन हुआ पूरा खान परिवार
देशभर में लगभग सभी राज्यों से लॉकडाउन हट चुका है, लेकिन कोरोना का कहर अभी साफ देखा जा सकता है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के ड्राइवर और दो स्टॉफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद सलमान खान और उनका पूरा परिवार 14 दिनों क्वारंटीन पर हैं। सलमान ने खुद को पूरी तरह से आइसोलेट कर लिया है।
बताया जा रहा है कि संक्रमित स्टाफ मेंबर्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि सलमान या उनके परिवार के किसी सदस्य ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

सलमान ने राधे की शूटिंग खत्म की है। और साथ ही वो बिग बॉस 14 को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि क्या वो आने वाले एपिसोड के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। पिछले 8 महीनों से पूर्ण लॉकडाउन में रहने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री ने काम शुरु किया है। कोरोना से बचे रहने के तमाम गाइडलाइंस बनाए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications