सलमान खान की तारीफों के इस सुपरस्टार ने बांधे पुल...जानिए क्यों
वरुण धवन इन दिनों जुड़वा 2 के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और हर किसी को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 1997 में सलमान खान की आई फिल्म जुड़वा की रीमेक/सीक्वल है। फिल्म के बारे में पहले ही वरुण धवन बोल चुके हैं कि इस फिल्म से वो सलमान खान के फैन्स का दिल जीतना चाहते हैं।
वरुण धवन से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि सलमान खान के साथ जुड़वा में शूट करना उनके लिए कैसा अनुभव रहा तो उन्होंने सलमान खान की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि "सलमान खान बहुत ही प्रोफेशनल हैं और हर किसी से बहुत प्यार करते हैं। हमें जुड़वा 2 की शूटिंग के दौरान काफी सहज भी महसूस कराया।"

आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब सलमान खान और वरुण धवन साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड एक्ट्रेस हैं। वरुण धवन की दोनों के साथ जोड़ी काफी पंसद की जा रही है।
वैसे देखा जाए तो और भी सिर्फ जुड़वा 2 नहीं बल्कि कई कारण है जिस वजह से वरुण धवन सलमान खान हर किसी के फेवरिट बनते जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications