जन्मदिन से 50 दिन पहले ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं Salman Khan, फैंस इसलिए कर रहे हैं इंतजार!

salman khan

मेगास्टार सलमान खान की फिल्मों को लेकर फैंस अक्सर उत्साहित रहते हैं और इस वक्त उनके फैंस 27 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैँ। जी हां, इस दिन सलमान खान अपना जन्मदिन मनाते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन कुछ बड़ा होने वाला है। जिस तरह से शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पठान टीजर रिलीज किया था उसी तरह से टाइगर 3 या किसी का भाई किसी की जान से कुछ बड़ा सामने आ सकता है।

उनके स्टारडम का आलम कुछ ऐसा है कि जन्मदिन से 50 दिन पहले ही उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और लोग कई तरह के ट्वीट्स कर रहे हैं। जन्मदिन लिए फैंस कितने उत्साहित हैं ये तो सोशल मीडिया पर नजर आ ही रहा है लेकिन फिल्म के टीजर के लिए भी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

क्या कह रहे हैं फैंस

ट्विटर पर #SalmanKhanBirthday ट्रेंड हो रहा है और फैंस कई तरह के ट्वीट्स कर रहे हैं। ''एक यूजर ने लिखा है, सलमान खान के जन्मदिन के लिए 50 दिन हम आपको प्यार करते हैं।''

एक यूजर ने लिखा है, ''सलमान भाई के मैसेज के लिए 50 दिन इंतजार करिए।'' एक यूजर ने लिखा, ''मेगास्टार @BeingSalmanKhan किसी भी अन्य की तुलना में बहुत बड़ा स्टारडम है .. अन्य अभिनेताओं को अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए अच्छी पटकथा, कहानी की आवश्यकता होती है, लेकिन जब सलमान खान की बात आती है तो उनकी फिल्में आसानी से 300 करोड़ पार कर सकती हैं! सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस सम्राट।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

1 दिन की छुट्टी लेते है

सलमान खान काफी काम करते हैं और साल में सिर्फ एक दिन छुट्टी लेते हैं और वो है उनका जन्मदिन। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 के साथ साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले पता चला था कि टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी जबकि किसी का भाई किसी का जान ईद पर नजर आने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X