..................... ऐश्वर्या- अभिषेक को पहली बार साथ लाए थे सलमान खान Salman Khan is the reason behind first meeting of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai! - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या- अभिषेक को पहली बार साथ लाए थे सलमान खान, पुराना वीडियो देख आप चौंक जाएंगे!

salman khan, abhishek bachchan

इस वक्त एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग कह रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को पहली बार सलमान खान ही एक साथ लाए थे। जी हां, लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी यही कहेंगे।

Recommended Video

Sidharth Malhotra Wife Kiara Advani की Film SATYAPREM KI KATHA देखने के बाद क्या बोले? FilmiBeat

बता दें कि सलमान खान ने अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में एक शानदार कैमियो किया था और वो ट्रक ड्राइवर के किरदार में नजर आए थे। इस पुराने वीडियो की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन काफी दुखी से होकर ट्रक में बैठे होते हैं और इस ट्रक को सलमान खान ही ड्राइव कर रहे हैं।

तभी रास्ते में उनको ऐश्वर्या राय दिखती हैं और अभिषेक बच्चन उस तरफ देखने लगते हैँ। ऐसा कई बार होता है। अब ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

सलमान खान इस दौरान काफी यंग लग रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, ''सलमान भाई ने ही ऐसा काम किया था।'' एक का कहना है, ''भाई का दिल तो देखो, खुद लेकर जा रहे हैं।'' एक ने कहा, ''ये कब हुआ था?'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

सलमान ऐश्वर्या की कहानी

सभी जानते हैं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से प्यार करते थे और ये इंडस्ट्री की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक कहानी है। फिलहाल ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से ही शादी की है और अब काफी खुशी खुशी जिंदगी बिता रही हैँ। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X