Exclusive: अवार्ड नहीं जनता का साथ सलमान के पास

अभिनेता सलमान खान को मोबाइल वीडियो एवं मीडिया कंपनी वूक्लिप्स द्वारा वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए जारी किए गए 'ग्लोबल वीडियो इनसाइट्स सर्वे' ने देश का सबसे चहेता अभिनेता बताया है। सलमान खान ने इस लिस्ट में जगह कैटरीना कैफ और सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बनायी है। जिसके बाद सलमान खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटस पर सलमान के चाहने वाले अपनी शुभकामनाएं लिख रहे हैं।

सलमान के ही चाहने वाले ने ट्विट किया है कि पिछले 24 सालों से सलमान खान लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं जो कि एक बड़ी बात है। रोमांटिक, कॉमेडी, इमोशनल और एक्शन के दम पर सलमान खान ने अपनी अलग पहचान बनायी है।

बावजूद इसके उनकी झोली में अवार्ड्स की कमी है लेकिन सलमान खान साबित कर दिया कि उन्हें किसी अवार्ड समारोह में पुरस्कार पाने की दरकार नहीं है उनके लिए तो जनता का प्यार औऱ साथ ही काफी है। जो हमेशा उनके साथ रहेगा।

गौरतलब है कि सलमान ने यह खिताब अपनी पूर्व प्रेमिका औऱ भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर पाया है। जो कि अपने आप में एक बड़ी बात हैं। फिलहाल सलमान की इस कामयाबी से उनके चाहने वाले काफी खुश हैं तो वहीं सलमान फिल्म किक की शूटिंग के लिए लंदन गये हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X