सलमान खान बनें मोस्ट डिमाडिंग पर्सनालिटी
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अगर बिग बॉस सीजन 7 के लिए प्रति एपीसोड पांच करोड़ रूपये मांग रहे हैं तो क्या गलत कर रहे हैं। सलमान का पूरा हक है कि वह ऐसी डिमांड करें क्योंकि सलमान खान ही बिग बॉस की टीआरपी है। विवादित होने के बावजूद यह शो सुपरहिट है जिसकी बहुत बड़ी वजह सलमान खान हैं। सलमान खान के लिए लोग ना चाहते हुए भी शो देखते हैं।
कारण है सलमान की लोकप्रियता.... जो कि मोबाइल वीडियो एवं मीडिया कंपनी वूक्लिप्स द्वारा वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए जारी किए गए 'ग्लोबल वीडियो इनसाइट्स सर्वे' से भी साबित हो गया। इस सर्वे में सलमान खान को हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे चहेते अभिनेता बताया गया है।
इससे पहले खबर आयी थी कि यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पर सबसे ज्यादा फालोअर्स सलमान मियां के है। गौरतलब है कि सलमान खान के फेसबुक पर 7,516,597 फॉलोवर्स है ,साथ ही ट्विटर पर 3,266,882 फॉलोवर्स है।
यही नहीं सलमान के यूट्यूब पर 60,567 वीडियो है और गूगल+ पर 2,774 फॉलोवर्स है। जिसकी वजह से सलमान खान सोशल नेटवर्किंग साइट्स के बादशाह बन गये थे लेकिन अब मोबाइल सर्चिंग में भी सलमान मियां नंबर वन हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












