'सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम मैन'
जैकलीन फर्नांडीस के लिए सलमान खान क्या हैं, यह जैकलीन कई बार बता चुकीं हैं। एक्टिंग हो या हिंदी, आत्म विश्वास हो या फिल्में, जैकलीन ने हर बात के लिए सलमान को क्रेडिट दिया है। लेकिन इस बार जैकलीन ने कुछ ऐसा किया जो सलमान के प्रति उनके लगाव को दिखाता है। जैकलीन कहती हैं कि सलमान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम मैन हैं।
जी हां, एक अंग्रेजी डेली को इंटरव्यू देते हुए जैकलीन ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, सलमान सबसे ज्यादा हैंडसम है, जबकि अर्जुन रामपाल दूसरे नंबर पर आते हैं। जैकलीन बताती हैं कि सलमान को एक्टिंग से बहुत ज्यादा प्यार है और अपनी फिल्मों को लेकर उनमें जबरदस्त जज्बा है। इतना ही नहीं, जैकलीन ने सलमान के मसल्स की भी तारीफ की।
पढ़ें- सलमान नहीं, जैकलीन ने इमरान हाशमी को दिया क्रेडिट
यूं तो सलमान के करोड़ों फैंस हैं, लेकिन जैकलीन भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। जैकलीन अपनी फिल्म रॉय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें जैकलीन एक फ्री, खुशमिजाज लड़की बनीं हैं। आपको बता दें, जैकलीन असल जीवन में भी ऐसी ही हैं, जो अकेले रहकर भी एन्जॉय कर लेती हैं।
रॉय में जैकलीन डबल रोल अदा कर रही हैं। इस फिल्म पर बात करते हुए जैकलीन कहती हैं कि अर्जुन और रणबीर काफी बेहतरीन शख्स हैं। दोनों बेहद मेहनती और अपने काम के प्रति गंभीर हैं। और मुझे खुशी है कि मुझे दोनों से काफी कुछ सीखने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications
