Exclusive- सलमान अब तक के बेस्ट को स्टार- नवाजुद्दीन सिद्दिकी

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भले ही सालों लगा दिये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाने के लिए। लेकिन आज नवाजुद्दीन की गिनती बॉलीवुड के उन गिने चुने अभिनेताओं में होती है जो कि अपने किरदारों से दर्शकों के जहन में बस गये। अब पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक कमर्शियल और मसाले वाली फिल्म किक में सलमान खान के साथ नज़र आएंगे।

सलमान दिल के बहुत साफ इंसान हैं

खुद नवाजुद्दीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में जब वनइंडिया ने नवाजु्ददीन से किक को लेकर बात की तो नवाज ने कहा कि किक सलमान खान की फिल्म है और इस बात से उन्हें किसी तरह की कोई निराशा नहीं है। नवाजुद्दीन ने कहा "सलमान खान बहुत ही प्यारे इंसान हैं, वो सेट पर बहुत ही अच्छी तरह से अपने को-स्टार्स से बात करते हैं। सलमान की सबसे बेस्ट बात ये है कि वो जैसे अंदर वैसे ही बाहर हैं। उनके अंदर दोगलापन नहीं है। दिल के बहुत ही साफ हैं सलमान खान"।

हमने नवाजुद्दीन से पूछा कि अक्सर ही जब बॉलीवुड के खानों की फिल्में रिलीज होती हैं तो लोग उन फिल्मों को सलमान की फिल्म, शाहरुख की फिल्म या आमिर की फिल्म कहकर पुकारते हैं। तो क्या आपको कभी ये सुनकर कि ये सलमान की फिल्म है या आमिर की फिल्म है बुरा महसूस होता है। तो इसपर नवाज का कहना है- "इसमें बुरा मानने की क्या बात है। किक सलमान खान की ही फिल्म है और इसमें दो राय नहीं है। हम इसमें एक किरदार निभा रहे हैं और उम्मीद है कि लोगों को ये किरदार पसंद आएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X